Posts

Showing posts from December, 2024

एक सच्चे पर्यावरण योद्धा बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं, तो क़्या हम सामूहिक रूप से सिर्फ ....

Image
 प्रिय सहयोगियों,   'नेचर मैन" श्री भूपेंद्र सिंह मेहरा (65 वर्ष )ने अपना पूरा जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने वृक्षारोपण, जल और भूमि संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे अद्वितीय कार्य किए हैं। पर्यावरण के प्रति जनजागृति के अपने मिशन में, उन्होंने भारतभर में 40,000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा की है। 58 वर्ष की उम्र में भी, उन्होंने देहरादून से मुंबई तक की कठिन साइकिल यात्रा पूरी करके अपने अडिग संकल्प को सिद्ध किया। उनकी इस असाधारण सेवा को कई संस्थाओं, व्यक्तियों, और गोवा की पूर्व राज्यपाल महामहिम मृदुला सिन्हा जी ने सराहा और सम्मानित किया। लेकिन, वर्षों की अथक मेहनत ने उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है। अत्यधिक साइकिलिंग के कारण उनके दोनों पैरों के जोड़ों को गंभीर क्षति हुई है, और उन्हें तुरंत चिकित्सा उपचार की आवश्यकता है। हाल ही में, उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को खो दिया, जिससे वे अपने परिवार के अकेले सहारा बन गए हैं, जिसमें छोटे पोते-पोतियां और बहू भी शामिल हैं। उनकी चिकित्सा देखभाल के प्रयासों में उनकी स...

उत्तराखंडी समाज द्वारा नवी मुंबई में जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वितरण और माता की चौकी का आयोजन किया

Image
  नवी मुंबई के सप्तश्रृंगी माता मंदिर (सेक्टर-3, ऐरोली) में रविवार, 8 दिसंबर 2024 को देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट और उत्तराखंडी समाज ऐरोली द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव 2024 के श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण (अध्याय 3) की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वितरित की गई और माता की चौकी का आयोजन हुआ। गंगोत्री मित्र मंडल और आदिशक्ति भजन मंडलियों ने भक्तिमय भजनों से वातावरण को भक्तिपूर्ण बनाया, जबकि समाजहित में कार्य कर रही महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल ऐसे आयोजनों के जरिए दिव्यांगों और जरूरतमंदों की मदद, मुफ्त चिकित्सा और रक्तदान शिविर, महिला सशक्तिकरण, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। कार्यक्रम की सफलता के लिए ट्रस्ट और समाज के विभिन्न सदस्यों, विशेष रूप से कुसुम अनिलसिंहजी और उनके परिवार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाप्रसाद और अल्पाहार की व्यवस्था के साथ यह आयोजन समाजसेवा और सामुदायिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया। कार्यक्रम की सफलता मे...